बिलासपुर और मरवाही वनमंडल की सीमा पर बाघिन विचरण करते हुए आई नजर

Must Read

मरवाही (आधार स्तंभ) :  बिलासपुर और मरवाही वनमंडल की सीमा पर बाघिन विचरण करते हुए नजर आई है।  बीती रात खोंगसरा भनवारटंक होते हुए गौरेला मार्ग में राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने बाघिन का वीडियो बनाया है।  वहीं दूसरी ओर बाघिन के इंसानी आबादी के बेहद करीब होने से वन विभाग की चिंता बढ़ गई है।  बता दें कि महीने भर से बाघिन मरवाही, कोरबा और बिलासपुर वनमंडल की सीमा में विचरण कर रही है।  बताया जा रहा है कि माह भर पहले मध्यप्रदेश के कान्हा किसली से निकली यह बाघिन अपना नया ठिकाना ढूंढ रही है।  इस बाघिन को चिरमिरी के जंगल से रेस्क्यू कर अचानकमार टाइगर रिजर्व में छोड़ा गया था।  वहां से बाघिन निकलकर एक बार फिर मरवाही वनमंडल के जंगल में लगातार बनी हुई है।

Latest News

पुलिस आरआई पर गम्भीर आरोप,पुलिस कर्मियों से कराते हैं बाथरूम की सफाई और झाड़ू-पोछा

जांजगीर-चांपा(आधार स्तंभ) :  संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ ने जांजगीर-चांपा जिले में पदस्थ रक्षित निरीक्षक के विरुद्ध...

More Articles Like This

- Advertisement -