रेत खनन से बढ़ेगा डूबने का खतरा,कौन होगा जिम्मेदार..?

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) :    राताखार में रेत घाट की रॉयल्टी चालू होने पर राताखार के मोहल्लेवासी बहुत परेशान हैं। राताखार की महिलाओं का नदी में स्नान करने की जगह है तथा वहां छोटे-छोटे बच्चों के खेलने की जगह है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि रॉयल्टी चालू होने पर नदी का पानी दूषित हो जायेगा। खनन करते समय उस स्थानों को गड्डा कर दिया जायेगा जिससे डूबने से किसी की भी मौत हो सकती है। इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी ?

कलेक्टर से मांग की गई है कि राताखार में रेतघाट की रॉयल्टी तत्काल बंद किया जाये। इसमें राताखार के वॉर्ड वासियो को भविष्य में होने वाली अनहोनी से बचाया जा सकता है। अगर दो दिवस के अंदर रेत घाट की रॉयल्टी बंद नहीं की जाती है तो वॉर्ड वासियों द्वारा चक्का जाम की चेतावनी दी गई है।

 

Latest News

रायगढ़ पुलिस ने वृद्ध महिला हत्या कांड का 24 घंटे में किया खुलासा, आरोपी बेटा गिरफ्तार

रायगढ़(आधार स्तम्भ) :  थाना धरमजयगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिकटवानी मुडाडीपा में 70 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या के सनसनीखेज...

More Articles Like This

- Advertisement -