ऐतमानगर वन रेंज में 5 चेकडैम पर उठे सवाल, ठेकेदार-सप्लायर बिलासपुर के,मजदूर दूर-दूर तक नहीं

Must Read

ऐतमानगर वन रेंज में 5 चेकडैम पर उठे सवाल, ठेकेदार-सप्लायर बिलासपुर के,मजदूर दूर-दूर तक नहीं

 

 

कोरबा-कटघोरा(आधार स्तंभ): जंगल में जल संचयन के लिए बनाए जाने वाले स्टॉप डैम लाभ कम, भ्रष्टाचार के मामले में सुर्खियां ज्यादा बटोर रहे हैं। इस मामले में कोरबा जिले का कटघोरा वन मंडल कुछ ज्यादा ही सुर्खियों में रहता आया है। पूर्व के स्वीकृत और निर्मित तथा निर्माणधीन स्टाप डेम जहां सवालों के दायरे में रहे हैं तो वहीं सत्ता बदलने के बाद भी सुशासन वाली सरकार में भ्रष्टाचार की नई इबारत लिखी जा रही है। टेंडर उपरांत इनके निर्माण सामग्री की खरीदी जेम पोर्टल से किए जाने के स्पष्ट निर्देश के बावजूद कटघोरा वन मंडल में 95 लाख रुपए से अधिक के पांच स्टाप डेम के निर्माण हेतु मनमाने तरीके से काम शुरू कर दिया गया है।

 

फिर स्टाप डेम में घोटाले की इबारत,जेम पोर्टल दरकिनार,अवैध रेत से रॉयल्टी राजस्व की चोरी

वन विभाग के एक अधिकारी के बताए अनुसार यह वर्ष 2020-21 का कार्य था जो अभी कुछ माह पहले स्वीकृत किया गया। ऐतमानगर वन परिक्षेत्र के लुदी नाला पर तीन स्टाप डेम और सुंदरहानाला पर दो स्टाप डेम का निर्माण कार्य हाल फिलहाल में ही प्रारंभ किया गया है। स्टॉप डेम के लिए नींव की खुदाई का काम चल रहा है जिसमें जेसीबी मशीन लगवाई गई है, मानव बल तो फिलहाल दूर-दूर तक कहीं नजर नहीं आ रहा है जिससे गांव में ही लोगों को रोजगार देने की मंशा अभी धरी की धरी रह गई है।

Latest News

धमतरी जलप्रपात के तेज बहाव में फंसे युवक रेलिंग पकड़कर बचाई जान…

धमतरी,(आधार स्तंभ) : भारी बारिश के चलते ऊफान पर चल रहे नरहरा जलप्रपात के तेज बहाव में फंसे दो युवकों...

More Articles Like This

- Advertisement -