रैली की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे मलगांव के ग्रामीण, कलेक्टर खुद पहुंचे ग्रामीणों के पास दी समझाइश

Must Read

 

कोरबा(आधार स्तंभ) :  कोयला खदान से प्रभावित मलगांव पंचायत को विलोपित किए जाने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा वे सोमवार को रैली की शक्ल में कलेक्ट्रेट जा पहुंचे उन्होंने कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव करते हुए विलोपित वापस लेने की मांग शुरू कर दी वे अपनी मांग को लेकर अड़े रहे आखिरकार कलेक्टर को ही उनके पास आना पड़ा उनकी समझाइश के बाद ग्रामीण शांत हुए और घेराव समाप्त हुआ ।

 

कटघोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत मलगांव और अमगांव में बीते कुछ दिनों से पंचायत विलोपित किए जाने के खिलाफ सुगबुगाहट चल रही थी ग्रामीणों ने पंचायत को विलोपित नहीं करने की मांग शुरू कर दिया था वे अपनी इस मांग को लेकर भारी संख्या में कोरबा पहुंचे ग्रामीण भारी संख्या में रैली निकालकर कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने जा पहुंचे इस बात की सूचना पुलिस व प्रशासन को भी नहीं थी लिहाजा ग्रामीण परिसर के भीतर तक पहुंच गए उन्होंने मुख्य द्वार के सामने बैठकर नारीबाजी शुरू कर दी ।

Latest News

धमतरी जलप्रपात के तेज बहाव में फंसे युवक रेलिंग पकड़कर बचाई जान…

धमतरी,(आधार स्तंभ) : भारी बारिश के चलते ऊफान पर चल रहे नरहरा जलप्रपात के तेज बहाव में फंसे दो युवकों...

More Articles Like This

- Advertisement -