कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनो की विभिन्न समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश

Must Read

 

सक्ती, 31 दिसंबर 2024// कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में जनदर्शन के माध्यम से जिले के दूरदराज के गांवों से आये विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी। जनदर्शन में आज कुल 18 आवेदन प्राप्त हुए है।
जनदर्शन में आज तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम गतवा निवासी श्री स्वराज सिंह कंवर ने सहायक ग्रेड-03 के पद पर अनुकंपा नियुक्ति के संबंध में, तहसील सक्ती निवासी श्रीमती सावित्री यादव ने आम निस्तार एवं निजी उपयोग हेतु रास्ता खुलवाने के संबंध में, तहसील हसौद अंतर्गत ग्राम हरेठी कला वार्ड 11 के समस्त वार्डवासियों द्वारा वार्ड 11 के सदस्यों को वार्ड 10 में जोड़ने के संबंध में, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम बड़े सीपत निवासी श्री डिगम्बर दास वैष्णव ने अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने के संबंध में, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम मन्द्रागोढ़ी निवासी श्री फागुलाला और श्री रामप्रसाद पटेल ने लैंड सीडिंग समस्या को सुधार करने के संबंध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम डेरागढ़ निवासी किसान आवेदकों द्वारा भक्तुडेरा माईनर नहर में पानी देने के संबंध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम भागोडीह निवासी श्री सीताराम सूर्यवंशी ने रोजगार दिलाने के संबंध में, तहसील सक्ती निवासी श्री पिरोहिन दास ने प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया l जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को आयोजित किया जा रहा है। जनदर्शन में अपर कलेक्टर व उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री के एस पैकरा सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Latest News

नवरात्रि में अंधेरे में डूबी रही सिंचाई कॉलोनी, बरपाली सरपंच पर भेदभाव के आरोप

वार्ड क्रमांक 12 को छोड़कर बाकी वार्डों में रोशनी, आखिर सिंचाई कॉलोनी के लोगों का क्या दोष? बरपाली(आधार स्तंभ) :...

More Articles Like This

- Advertisement -