धान खरीदी केंद्र में घुसा 22 हाथियों का दल , कर्मचारियों ने भाग कर बचाई जान; कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने खदेड़ा

Must Read

कोरबा (वेदांत समाचार):  कोरबा जिले के ग्राम रामपुर स्थित नवापारा धान खरीदी केंद्र में 22 हाथियों का दल घुस गया। रात 11 बजे केंद्र आ धमके हाथियों को देखकर कर्मचारी दहशत में आ गए। कर्मचारी और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद हाथियों को खदेड़ा।

ग्रामीणों ने बताया कि जानकारी होने के बावजूद भी वन विभाग की कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची, जिससे वे काफी आक्रोशित हैं । स्थानीय लोगों की माने तो काफी समय से हाथी कभी धान मंडी तो कभी गांव की तरफ विचरण करता रहा। वे रात भर जागने को मजबूर हो गए हैं।

हाथी फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। वहीं वन विभाग का कहना है कि उनकी टीम हाथियों पर नजर रखी हुई है और आसपास गांवों में मुनादी कराई जा रही है।

Latest News

बिलासपुर में खौफनाक लूट: ज्वेलरी कारोबारी पर फायरिंग, सिर पर कट्टे से हमला कर बदमाश फरार, मौके पर पहुंचे IG, CCTV खंगाले जा रहे,...

बिलासपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में मंगलवार देर रात हुई सनसनीखेज लूट की वारदात से शहर में...

More Articles Like This

- Advertisement -