कैबिनेट की बैठक में आज हो सकता है ओबीसी आरक्षण पर निर्णय

Must Read

रायपुर (आधार स्तंभ) : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक सोमवार दोपहर तीन बजे महानदी मंत्रालय भवन में होगी। इसमें ओबीसी आरक्षण को लेकर तैयार किए गए अध्यादेश को पेश किए जाने व मंजूरी मिलने की संभावना जताई जा रही है।

ओबीसी आरक्षण को मंजूरी मिलने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग 15 दिसंबर के बाद कभी भी चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से 11 दिसंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। बताते चलें कि इसके पहले मंत्रिपरिषद की  बैठक 26 नवंबर को हुई थी, जिसमें कई निर्णय लिए गए थे।

Latest News

बांगो बांध अलर्ट जलस्तर बढ़ा, गेट खोलने की तैयारी:हसदेव नदी किनारे क्षेत्र में अलर्ट, बाढ़ प्रभावित गांवों में मुनादी कराने के आदेश…

कोरबा(आधार स्तंभ)  : कोरबा में लगातार हो रही बारिश के बीच मिनीमाता बांगो बांध प्रशासन ने वर्षाकाल 2026 को लेकर...

More Articles Like This

- Advertisement -