कलेक्टर ने पुल, सड़क,स्कूल भवन निर्माण के लिए दी लगभग 4 करोड़ प्रशासकीय स्वीकृति

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) : कलेक्टर अजीत बसंत ने जिला खनिज संस्थान न्यास अंतर्गत जिले में उच्च स्तरीय पुल निर्माण, हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन निर्माण के लिये लगभग 4 करोड़ रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है।

कोरबा जिले में डीएमएफ अन्तर्गत लगातार विकास कार्य कराये जा रहे हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर ने कटघोरा ब्लॉक अंतर्गत मुड़ापार से कोरबी धतूरा सड़क के नवीनीकरण/सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु एक करोड़ 80 लाख 93 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इसी तरह खम्हारमुड़ा से भुकभुकीपारा मार्ग में अंजन नाला पर उच्च स्तरीय पुल के निर्माण के लिए एक करोड़ 20 लाख 37 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर ने विकासखंड कोरबा अन्तर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भवन निर्माण प्रथम तल एवं द्वितीय तल हेतु 98 लाख नौ हजार की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।

Latest News

चक्रवात ‘अनर्ब’ के अलर्ट पर जिलों में अलग-अलग फैसले: कहीं एक दिन – कहीं दो दिन स्कूल बंद, तो कोरबा और रायपुर में शिक्षकों...

एक ही मौसम चेतावनी पर प्रशासनिक निर्णयों में दिखा अंतर, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित लेकिन शिक्षकों...

More Articles Like This

- Advertisement -