शिक्षक की मिली लाश, कारण अज्ञात

Must Read

बिलासपुर (आधार स्तंभ):  रतनपुर के कसेर पारा में रहने वाले राजेंद्र कसेर(54) टीचर थे। उनकी पोस्टिंग पथरिया में थी। रविवार 24 नवंबर की रात वे कवि सम्मेलन में बिलासपुर पुलिस लाइन आए थे। रात करीब डेढ़ बजे वे अपने दो शिक्षक साथियों के साथ कार से रतनपुर आए। दोस्तों ने उन्हें घर के पास कार से उतार दिया।

इसके बाद वे पैदल ही घर जाने के लिए निकले। इधर रातभर शिक्षक अपने घर नहीं पहुंचे। सोमवार की सुबह उनका शव बिखमा तालाब के पास मिला। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना टीचर के स्वजन को दी। आसपास के लोगों ने पुलिस को इस संबंध में बताया। स्वजन के साथ ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। टीचर के चेहरे और सीने में चोट के निशान थे। इसे देख स्वजन ने हत्या की आशंका व्यक्त की। इधर पुलिस ने पंचनामा के बाद शव का पीएम कराया है। इसकी रिपोर्ट से टीचर के मौत का कारण स्पष्ट होगा।

Latest News

खेत में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, क्षेत्र में दहशत का माहौल

उरगा (आधार स्तंभ) : अर्धनग्न अवस्था में अज्ञात व्यक्ति की खेत में मिली लाश। हत्या कर खेत में फेंकने...

More Articles Like This

- Advertisement -