CG मंत्री रामविचार को कोई बड़ी चोट नहीं.. बातचीत करने की हालत में, सिटी स्कैन और एक्सरे पूरा.. हालत खतरे से बाहर

Must Read

रायपुर (आधार स्तंभ) : रामविचार नेताम का सिटी स्कैन और एक्सरे पूरा कर लिया गया है। वे पूरी तरह खतरे से बाहर है। उनके कलाई और कुछ अन्य जगहों पर चोट है। टक्कर की वजह से सीने में भी चोट है। उनके सिर पर भी उभार है। फिलहाल वह खरते से पूरी तरह बाहर है और बातचीत करने की हालत में भी है। बहरहाल समर्थक और परिजन रामकृष्ण केयर अस्पताल में जुटे हुए है। रायपुर और बेमेतरा कलेक्टर भी मौके अपर मौजूद है और स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

बता दें कि, छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम का एक्सीडेंट हो गया है। इस घटना में उनको हाथ और सिर पर चोट आई है। मंत्री की गाड़ी बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा बेमेतरा के जेवरा के पास हुआ है।

मंत्री रामविचार नेताम को रामकृष्ण हॉस्पिटल में एडमिट करा दिया गया है। बताया जा रहा है कि मंत्री नेताम कवर्धा से लौट रहे थे, तभी नेशनल हाइवे 30 में बेमेतरा के पास हादसा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार धनेली से रायपुर रामकृष्ण हॉस्पिटल तक ग्रीन कॉरीडोर बना दिया गया है। बताया जा रहा है कि मंत्री रामविचार नेताम की गाड़ी को एक तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार ठोकर मारी है, जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं। वहीं बताया जा रहा है कि मंत्री रामविचार नेताम खतरे से बाहर हैं।

Latest News

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई DFO बदले; IFS अधिकारियों के तबादले की सूची जारी

रायपुर,(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़े प्रशासनिक फेरबदल का आदेश जारी किया गया है।...

More Articles Like This

- Advertisement -