सड़क का हाल बेहाल,राहगीर परेशान,निगम सो रहा गहरी नींद में

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : बारिश के बाद कोरबा शहर की सड़कें पूरी तरह उखड़ गई हैं। नगर निगम की लापरवाही से सड़कों की मरम्मत नहीं हो रही है, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। यह स्थिति न केवल यातायात को प्रभावित कर रही है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं का कारण भी बन रही है।

टीपी नगर मुख्य मार्ग पर सड़क लगभग नजर नहीं आती है और गड्ढे भी नहीं भरे जा रहे हैं। बारिश की शुरुआत में बजरी उखड़ने से लोग परेशान थे, जिसे अब हटा दिया गया है। निगम की उदासीनता से लोगों में आक्रोश है।

निवासियों ने नगर निगम से तत्काल सड़कों की मरम्मत करने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। निगम को जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -