अस्पताल में महिला लैब टेक्नीशियन से रेप का मामला आया सामने

Must Read

रायपुर (आधार स्तंभ) : रायपुर के निजी अस्पताल में महिला लैब टेक्नीशियन से रेप हुआ है। शादीशुदा महिला से अस्पताल के सुपरवाइजर ने ही दुष्कर्म किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रेप और ST-SC एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।

लैब टेक्नीशियन महिला से सुपरवाइजर बुधराम साहू बुरी नीयत रखता था। उसने कई बार महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी, लेकिन बदनामी के डर से महिला चुप रही।

अस्पताल में आरोपी बुधराम साहू सुपरवाइजर के पद में था।

अस्पताल में आरोपी बुधराम साहू सुपरवाइजर के पद में था।

बीते महीने की वारदात

इस बीच आरोपी ने बीते अगस्त महीने में महिला से बातचीत के बहाने उसके घर चला गया। वहां महिला को अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। इसके बाद महिला ने हिम्मत जुटाकर डीडी नगर थाने में FIR दर्ज करवाई। आरोपी के खिलाफ SC-ST एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया है।

मामले में पुरानी बस्ती CSP राजेश देवांगन ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद आरोपी बुधराम साहू को हिरासत में लिया गया। आरोपी से पूछताछ में जुर्म करना स्वीकार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।

Latest News

तंत्र-मंत्र के चक्कर में 2 बेटों की हत्या, पानी में कीटनाशक मिलाकर पिलाया और घोंट दिया गला ; मां समेत 4 को उम्रकैद

सक्ती (आधार स्तम्भ) :  अपने ही घर के 2 बेटों की तंत्र-मंत्र के चक्कर में हत्या करने वाले परिवार...

More Articles Like This

- Advertisement -