तुलसी मार्ग पर युवक पर चल गया चाकू

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) :  सिटी कोतवाली क्षेत्र में कल शुक्रवार रात पुरानी बस्ती निवासी युवक पर तुलसी मार्ग (गांजा गली) में चाकू चल गया। बताया जा रहा है कि घायल गोलू नाई (श्रीवास) निवासी पुरानी बस्ती पर डीडीएम रोड निवासी विशाल बत्रा ने किसी बात की पुरानी रंजिश पर चाकू चला दिया जिससे गोलू के सीने और हथेली में जख्म आये हैं। लहूलुहान हालत में गोलू को अस्पताल ले जाया गया जहां से प्रारम्भिक उपचार बाद बिलासपुर रेफर किये जाने की जानकारी मिल रही है। रात लगभग 11:30 बजे हुए इस घटना के संबंध में कोतवाली पुलिस ने विशाल बत्रा के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार बताया जा रहा है

Latest News

हर्षोल्लास के साथ प्राइमेक्स एजुकेशन में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

| कोरबा (आधार स्तंभ)  : "टैली एजुकेशन, बेंगलुरु'' से मान्यता प्राप्त कोरबा के एकमात्र टैली ट्रेनिंग एवं असेसमेंट सेंटर "...

More Articles Like This

- Advertisement -