कोरबा में आकाशी बिजली गिरने से दो की मौत

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) : में सोमवार को दो अलग-अलग मामलों में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। पहला मामला हरदी बाजार पुलिस थाना के महुआडीह इलाके का है, जहां 15 साल के हरीश बिंझवार पर बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। वह मवेशी चराने गया हुआ था।

दूसरा मामला रजगामार पुलिस चौकी का है, जहां पुजारी जगत सिंह उरांव की बिजली गिरने से मौत हो गई। जगत सिंह 14 साल पहले सन्यास लेकर पहाड़ों में तप किया था और कुछ दिनों से क्षेत्र के शनि मंदिर में पूजा-पाठ करते थे।

दोनों हादसों में तेज बारिश के दौरान बिजली गिरने से ये मौतें हुई हैं। पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है।

Latest News

कोरबा में धान खरीदी पर हाथियों का साया, 24 से अधिक उपार्जन केंद्र अलर्ट, लबेद में बनेगा 10 लाख क्विंटल क्षमता का संग्रहण केंद्र

कोरबा(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के बीच कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्रों में हाथियों की मौजूदगी ने...

More Articles Like This

- Advertisement -