कोरबा में आकाशी बिजली गिरने से दो की मौत

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) : में सोमवार को दो अलग-अलग मामलों में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। पहला मामला हरदी बाजार पुलिस थाना के महुआडीह इलाके का है, जहां 15 साल के हरीश बिंझवार पर बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। वह मवेशी चराने गया हुआ था।

दूसरा मामला रजगामार पुलिस चौकी का है, जहां पुजारी जगत सिंह उरांव की बिजली गिरने से मौत हो गई। जगत सिंह 14 साल पहले सन्यास लेकर पहाड़ों में तप किया था और कुछ दिनों से क्षेत्र के शनि मंदिर में पूजा-पाठ करते थे।

दोनों हादसों में तेज बारिश के दौरान बिजली गिरने से ये मौतें हुई हैं। पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है।

Latest News

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई DFO बदले; IFS अधिकारियों के तबादले की सूची जारी

रायपुर,(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़े प्रशासनिक फेरबदल का आदेश जारी किया गया है।...

More Articles Like This

- Advertisement -