नाश्ता बनाने में विलम्ब, पत्नी पर कहर ढाया

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) :  नाश्ता बनाने में विलंब हो जाने पर पति ने पत्नी के साथ मारपीट की और धमकाया भी।
पीड़िता सोनमती साहू पति दिनेश साहू 31 वर्ष सीएसईबी कालोनी शापिंग सेन्टर गुरुवारी बाजार के सामने थाना दर्री में रहती है। वह 25 अगस्त को सुबह 11.30 बजे थाना आकर बतायी कि पति छोटी-छोटी बात को लेकर गुस्सा करते हैं।

घटना दिनांक को सुबह लगभग करीब 8 बजे नास्ता बनाने में लेट हुआ तो इसी बात को लेकर गाली दिया। सोनमती ने गाली देने से मना किया तो पति ने उसके दाहिने हाथ को मरोड़ दिया और किसी को बताने पर जान से मार दूंगा कहकर धमकी दे रहा था। घटना को सास, और जेठ देखकर छुड़ाये। पूर्व में भी पति दिनेश् साहू के द्वारा कई बार मारपीट किया गया है।
सोनमती साहू की रिपोर्ट पर दिनेश साहू के विरुध्द धारा 115(2), 296, 351(2)-BNS के तहत जुर्म दर्ज कर लिया गया है।

Latest News

चक्रवात ‘अनर्ब’ के अलर्ट पर जिलों में अलग-अलग फैसले: कहीं एक दिन – कहीं दो दिन स्कूल बंद, तो कोरबा और रायपुर में शिक्षकों...

एक ही मौसम चेतावनी पर प्रशासनिक निर्णयों में दिखा अंतर, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित लेकिन शिक्षकों...

More Articles Like This

- Advertisement -