बांगो डेम के गेट खोले जाने पर हसदेव में बढ़ा पानी का स्तर, आई बाढ़,लोग हुए घर छोड़ने पर मजबूर

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) : कोरबा जिले में हो रही लगातार बारिश के चलते नदी नाला उफान पर है। निचले इलाके पूरी तरह से जलमग्न है।

पिछले कुछ दिनों से कोरबा जिले में लगातार बारिश हो रही है। बारिश के चलते हसदेव के जलस्तर बढ़ने पर पिछले दिनों बांगो डैम के 5 गेट खोल दिए गए। जिससे नदी के आसपास के इलाके में पानी भर गया। पानी ने कई घरों को अपने चपेट में ले लिया। पानी के चलते लोग अपना घर छोड़ने पर मजबूर हो गए। पीड़ित लोगों ने बताया कि डेम से पानी छोड़ने की सुचना प्रशासन की तरफ से नहीं दी गई थी।

कुछ ऐसी ही स्थिति कोरबा के सीतामणी चौंक और इमलीडुग्गू के आसपास वाले इलाको में बनी हुई है। चारों ओर लबालब पानी भरा हुआ दिखा। लोग अपने घरों में ताला लगाके सुरक्षित स्थान पर चले गए है। ऐसी भयावह स्थिति के बावजूद किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने ना हालात का जायज़ा लेने,  न ही मदद करने की ज़रूरत महसूस की। बाढ़ पीड़ितों में इस बात को लेकर चरम आक्रोश दिख रहा है। सवाल यह है कि पीड़ित लोगो को कब मिलेगी राहत? कब टूटेगी प्रशासन की नींद?

Latest News

चक्रवात ‘अनर्ब’ के अलर्ट पर जिलों में अलग-अलग फैसले: कहीं एक दिन – कहीं दो दिन स्कूल बंद, तो कोरबा और रायपुर में शिक्षकों...

एक ही मौसम चेतावनी पर प्रशासनिक निर्णयों में दिखा अंतर, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित लेकिन शिक्षकों...

More Articles Like This

- Advertisement -