शिव मंदिर की छत का गिरा प्लास्टर

Must Read

 

कोरबा(आधार स्तंभ ) : कोरबा-पश्चिम क्षेत्र के गेवरा-दीपका स्थित गेवरा कॉलोनी के आजाद चौक स्थित शिव मंदिर की छत का प्लास्टर भर-भराकर गिर गया। प्लास्टर गिरने की घटना रविवार सुबह 9.30 बजे की है। सुबह लोग मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे, जो जलाभिषेक के बाद घर लौट गए थे। जिस समय यह घटना हुई, मंदिर परिसर में कोई नहीं था। इस कारण चपेट में किसी के नहीं आने से बड़ा हादसा टल गया। छत के प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिरा है। छत पर सीलिंग फैन भी लगा था, जो प्लास्टर गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया।

 

 

Latest News

छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच फिर एक्टिव होगा मौसमी सिस्टम, दिसंबर में दिख सकता है चक्रवात का असर

 रायपुर(आधार स्तंभ)  :  छत्तीसगढ़ में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। प्रदेश में बादलों का प्रभाव पूरी तरह खत्म नहीं...

More Articles Like This

- Advertisement -