शिव मंदिर की छत का गिरा प्लास्टर

Must Read

 

कोरबा(आधार स्तंभ ) : कोरबा-पश्चिम क्षेत्र के गेवरा-दीपका स्थित गेवरा कॉलोनी के आजाद चौक स्थित शिव मंदिर की छत का प्लास्टर भर-भराकर गिर गया। प्लास्टर गिरने की घटना रविवार सुबह 9.30 बजे की है। सुबह लोग मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे, जो जलाभिषेक के बाद घर लौट गए थे। जिस समय यह घटना हुई, मंदिर परिसर में कोई नहीं था। इस कारण चपेट में किसी के नहीं आने से बड़ा हादसा टल गया। छत के प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिरा है। छत पर सीलिंग फैन भी लगा था, जो प्लास्टर गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया।

 

 

Latest News

*”इश्क, भरोसा और धोखा: शादी से मुकरा युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार”*

शादी का सपना दिखाकर करता रहा शोषण, शादी से मुकरते ही पहुंचा सलाखों के पीछे   सक्ति पुलिस की त्वरित कार्रवाई,...

More Articles Like This

- Advertisement -