खोलार नदी में डूबने से हुई एक बच्चे को मौत

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेम नगर के खोलार नदी में रेल्वे पुल के पास आज दोपहर एक बच्चे का शव दिखाई दिया। खबर मुहल्ले में आग की तरह फेल गई। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और जीवित होने की उम्मीद में बच्चे को नदी के किनारे पर ले आए पर उसकी सांसे उखड़ चुकी थी। इधर परिजनों का मौके पर रो रो कर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना पर कुसमुंडा थाना प्रभारी रूपक शर्मा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों ने बताया की बच्चे की मानसिक स्थिति कमजोर थी,नदी में नहाते वक्त वह डूब गया। पुलिस शव को विकास नगर अस्पताल प्राथमिक जांच हेतु ले आई। जहां डाक्टरों ने जांच उपरांत बच्चे को मृत होना बताया। पुलिस द्वारा मर्ग विवेचना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृत बच्चे का नाम संजय कुमार बताया जा रहा है। मृतक के पिता आनंद राम एसईसीएल डेलवाडीह में पदस्थ हैं। घटना के वक्त वे ड्यूटी में थे,उन्हे जानकारी दे दी गई है I

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -