बाइक सटाकर ले उड़े मोबाईल, इंजीनियर हुआ झपटमारी की शिकार

Must Read

 

 

राह चलते इंजीनियर के मोबाइल की झपटमारी पर FIR

कोरबा(आधार स्तंभ) : सरेराह बाईक सवार दो युवकों ने बालको के इंजीनियर से मोबाइल की झपटमारी को अंजाम दिया है।

जानकारी के अनुसार प्रार्थी अष्टमी कुमार कोमा 45 वर्ष एमपी नगर कालोनी निवासी बालको प्लांट में ईएसएसईएल प्रोजेक्ट्स प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर है। 7 जून को वह ड्यूटी खत्म कर साथी स्टाफ के साथ कार से घर लौट रहा था। घंटाघर चौक मुड़ापार में कार से उतरकर मोबाइल से बात करते पैदल घंटाघर चौक की ओर किराना सामान लेने जा रहा थाञ रात करीब 9 से 9:30 बजे के मध्य हुए घटनाक्रम में पीछे से एक मोटरसायकल चालक उससे सटाकर बाईक को निकाला और पीछे बैठे व्यक्ति ने झपट्टा मारकर मोबाइल खींच लिया और फरार हो गये। पीडि़त ने बताया कि दोनों ने अपने चेहरे को कपड़े में लपेट रखा था और स्पीड बढ़ाते हुए घंटाघर चौक से बुधवारी की ओर भाग निकले। अष्टमी कुमार की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 34, 356, 379 भादवि के तहत जुर्म दर्ज कर पता तलाश किया जा रहा है।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -