पेट्रोल पंप के स्तापना के चलते की जा रही ज़मीन में बिस्फोट, ग्रामीणों की घर हो रहे क्षतिग्रस्त

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) :  उरगा थाना अंतर्गत ग्राम तिलकेजा में एक जमीन मालिक के द्वारा जगह-जगह ड्रिल कराने के बाद विस्फोटक बिछाकर विस्फोट कराया गया।15 दिन से यहां ड्रिलिंग की कार्यवाही कराई गई और इसके बाद लगभग 25 किलो विस्फोटक सामाग्री का इस्तेमाल करने का प्रयास किया गया है। पेट्रोल पंप स्थापना के संबंध में यह सारा उपक्रम करने की बात सामने आई है।

आज एक सेक्शन में विस्फोट के कारण निकटतम बस्ती के 25 से 30 घर प्रभावित हुए हैं। स्थानीय ग्रामवासियों में इस घटनाक्रम से जान-माल का भय निर्मित हो गया है।

जमीन पर विस्फोट करने के संबंध में किसी भी तरह की अनुमति ग्राम पंचायत व थाना से नहीं लेने की बात सामने आई है। ग्रामीणों ने बताया कि विस्फोट के प्रभाव से शीटयुक्त छत पर पत्थर गिरने से नुकसान पहुंचा है। जमीन मालिक के विस्फोटक रवैये सेे ग्रामवासियों में आक्रोश और भय व्याप्त है।

Latest News

बरपाली में CSR मद से बनी CC सड़क तीन माह में उखड़ी, उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग

करतला (आधार स्तंभ) : ग्राम बरपाली के बाजार मोहल्ला स्थित मां मड़वारानी मंदिर से जैत-स्तंभ तक अडानी (लैंको अमरकंटक)...

More Articles Like This

- Advertisement -