ओडिसा के संभल पुर में मिली अज्ञात महिला की लाश, पतासाजी कर रही पुलिस

Must Read

 

कोरबा(आधार स्तंभ) : ओडीसा के संबलपुर जिले के तेलकुली थाना अंतर्गत संबलपुर-झारसुगड़ा बार्डर के पास 27 मई दिन सोमवार को एक पेड़ के नीचे करीब 30-40 वर्षीय महिला की लाश मिली। सूचना पर तेलकुली थाना से एसआई मोहंती के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौका निरीक्षण करने पर मृतका साड़ी पहने व नंगे पांव मिली। मौके पर ऐसा कोई भी दस्तावेज या सामान नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो सके।

संबलपुर पुलिस कर रही है पतासाजी, सोशल मीडिया में फोटो किया गया वायरल

पुलिस ने मर्ग कायम कर लाश का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस टीम के आसपास क्षेत्र में पतासाजी करने पर एक होटल से पता चला कि महिला ने वहां खाना खाया था। होटल संचालक ने बताया कि बातचीत के दौरान महिला ने कोरबा की होने की बात कही थी। जिसके आधार पर संबलपुर पुलिस मृतका की शिनाख्त के लिए पतासाजी में जुटी है। मृतका महिला का फोटो भी सोशल मीडिया में वायरल किया गया है।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -