अनियंत्रित ट्रक जा घुसा जंगल में,चालक की मौत।।

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ)  : जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत पंखादफाई में एक ट्रक क्रमांक CG-12-S – 1405 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जंगल में जा घुसा। मामला बुधवार सुबह करीबन 8:30 बजे का जब ट्रक क्रमांक CG- 12-S-1405 बांकीमोंगरा की ओर से कुसमुंडा की ओर कोयला लोड करने जा रहे थे तभी पंखादफाई के पास पहुंचे ही थे जहां सड़क किनारे जंगल ओर ट्रक अनियंत्रित होकर दो- तीन पेड़ को उडाते हुए जा घुसा।

जहां चालक व परिचालक अपनी जान बचाने के लिए गाड़ी कुदे इधर घटना की सुचना 112 को दिया गया 112 पंखादफाई घटनास्थल पहुंच चालक व परिचालक को कटघोरा चिकित्सालय ले जाया गया जहां चालक की मौत हो गई एवं परिचालक गंभीर रुप से घायल हैं जहां उनका उपचार जारी है । चालक मृतक का नाम पवन मानिकपुरी उम्र लगभग 35 वर्ष बांकीमोंगरा गायत्री मंदिर मोहल्ला का निवासी है।

Latest News

सेवा संकल्प अभियान पर सवाल! जनपद पंचायत करतला कार्यालय में ही गंदगी का अंबार, बदहाल शौचालय खोल रहा स्वच्छता की पोल

खुद के कार्यालय की सफाई नहीं, गांवों में स्वच्छता का संदेश देने निकले जनप्रतिनिधि! उपाध्यक्ष मनोज झा के अभियान...

More Articles Like This

- Advertisement -