अंततःआरोपी BJP नेता शिंदे गिरफ्तार,भेजा गया जेल।।

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) :हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत का आवेदन खारिज होने के बाद भी गिरफ्तारी से दूर लेकिन भाजपा के कार्यक्रमों में नितिन नबीन जैसे बड़े नेताओं सहित लोकसभा प्रत्याशी के साथ सार्वजिनक हो रहे भाजपा नेता साकेत शिंदेको आखिरकार गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया गया। इस मामले को लेकर कहीं न कहीं पुलिस की कार्रवाई सवालों में आने लगी थी और भाजपा पर आरोपी को संरक्षण देने जैसे सवाल भी कौंध रहे थे।

उसे बचाने की कोशिशों में बीते कई माह के बाद ही सही, गिरफ्तार किया गया। इस मामले में एसपी से सांसद प्रतिनिधि मंदीप शर्मा द्वारा शिकायत भी हुई थी व बात शीर्ष अधिकारी तक भी पहुचाई गई थी।

उच्च निर्देश उपरांत आखिरकार स्थानीय सायबर सेल व सीएसईबी चौकी पुलिस को आरोपी साकेत शिंदे को गिरफ्तार करना पड़ा। उसे मंगलवार को न्यायालय में पेश कर जिला जेल दाखिल करा दिया गया है।

बता दें कि थाना कोतवाली में दर्ज धारा 457,392,384,294, 506,34 भादवि का यह मामला One Night Club से जुड़ा है। घटना दिनांक 14 दिसम्बर 2022 को रात 12:05 बजे अपने साथी के साथ साकेत शिंदे द्वारा क्लब बंद करते समय जबरदस्ती प्रवेश कर शराब पीने,मना करने पर गाली-गलौच करने एवं गल्ले से 500 के 4 नोट निकालकर जेब में रख लेने के संबंध जयंत दत्ता One Night Club के जनरल मैनेजर ने रिपोर्ट दर्ज कराया है। इस मामले में शिंदे की गिरफ्तारी वांछित थी ।

Latest News

सेवा संकल्प अभियान पर सवाल! जनपद पंचायत करतला कार्यालय में ही गंदगी का अंबार, बदहाल शौचालय खोल रहा स्वच्छता की पोल

खुद के कार्यालय की सफाई नहीं, गांवों में स्वच्छता का संदेश देने निकले जनप्रतिनिधि! उपाध्यक्ष मनोज झा के अभियान...

More Articles Like This

- Advertisement -