कोरबा शहर में हादसों का दौड़ जारी।।

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) : कोरबा जिले में हादसों का दौर जारी है। यहां फिर एक बड़ा हादसा हुआ है। गेवरा-शक्तिनगर मार्ग में एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइक सवार एक की मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक यह घटना दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत की है। बाइक में सवार दोनों आपस में रिश्ते में ससुर-दामाद हैं ।शक्तिनगर में रामखिलावन 60 वर्ष निवास करता था। वह अपने दामाद झुक्खीराम चुटैल 55 वर्ष के साथ शनिवार को कहीं गया था। ससुर-दामाद अपना काम निपटाकर घर लौट रहे थे।

वे मुख्यमार्ग में गेवरा सब स्टेशन के समीप पहुंचे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक से गिरकर ससुर दामाद गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई, वहीं बोलेरो चालक मौका पाकर घटना स्थल से फरार हो गया। लोगों ने तत्काल इस घटना की सूचना 108 को दी।

उसके बाद गंभीर रूप से घायल दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां ससुर ने दम तोड़ दिया। घायल दामाद का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्यवाही करते हुए आरोपी बोलेरो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Latest News

परिजनों, समाजजनों एवं जनप्रतिनिधियों ने स्व. भास्कर महतो को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

  बरपाली/कोरबा(आधार स्तंभ) :  सलिहाभांठा निवासी एवं समाजसेवी श्री दुर्गा प्रसाद महतो के मँझले पुत्र श्री भास्कर महतो का आकस्मिक...

More Articles Like This

- Advertisement -