दो ट्रेलर आपस में टकराये, डायल 112 ने बचाई जान

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : जिले के दर्री थाना अंतर्गत गोपालपुर दर्री एनटीपीसी मार्ग पर दो ट्रेलर वाहन की भीषण टक्कर हो गई, जिसमें एक ट्रेलर वाहन का परिचालक केबिन में ही फंस गया।

राहगीरों ने मदद के लिए डायल ११२ को कॉल किया। जिसपर दर्री थाना क्षेत्र में तैनात डायल ११२ मौके पर पहुंची। आरक्षक ओम प्रकाश और चालक कपिंद्र टंडन ने बड़ी मशकक्त के बाद केबिन में फंसे परिचालक को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पंहुचाया। हादसे में ट्रेलर का परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे डायल ११२ से सही समय अस्पताल पहुंचाया जिससे उसकी जान बच पाई।

Latest News

चक्रवात ‘अनर्ब’ के अलर्ट पर जिलों में अलग-अलग फैसले: कहीं एक दिन – कहीं दो दिन स्कूल बंद, तो कोरबा और रायपुर में शिक्षकों...

एक ही मौसम चेतावनी पर प्रशासनिक निर्णयों में दिखा अंतर, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित लेकिन शिक्षकों...

More Articles Like This

- Advertisement -