नहीं थम रहा हादसों का दौर, रफ्तार पर लगाम नहीं

Must Read

बाल्को(आधार स्तंभ) : बालको क्षेत्र में एक बार फिर ट्रेलर और ऑटो में हुई भिड़ंत, बालको रोड में होनें वाले सड़क हादसों का दौर लगातार जारी है।

यह घटना परसाभाटा नवधा पंडाल के पास आज शनिवार की शाम लगभग 4:00 बजे की बताई जा रही है। जहां पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक सवारी ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ऑटो में सवार लोग घायल हो गए हैं। इस घटना में छोटे-छोटे बच्चों को अधिक गंभीर चोट आयी है, सभी एक ही परिवार के बताये जा रहे हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही बालको पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा।

लापरवाह ट्रेलर चालकों पर कौन लगाएगा लगाम इसका आमजन इंतजार कर रहे हैं। सड़क दुर्घटना को लेकर लोगों में आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है।

Latest News

नवरात्रि में अंधेरे में डूबी रही सिंचाई कॉलोनी, बरपाली सरपंच पर भेदभाव के आरोप

वार्ड क्रमांक 12 को छोड़कर बाकी वार्डों में रोशनी, आखिर सिंचाई कॉलोनी के लोगों का क्या दोष? बरपाली(आधार स्तंभ) :...

More Articles Like This

- Advertisement -