स्टाप डेम नागिनभाठा में डुबने से 16 वर्षीय किशोर ने गंवाई जान।

Must Read

बाकीमोंगरा (आधार स्तंभ) : बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत स्टाप डेम नागिनभाठा में डुबने से 16 वर्षीय किशोर ने गंवाई जान।

जानकारी अनुसार कल दोपहर को कटाईनार स्टाफ डेम में 3 दोस्त नहाने गये हुए थे, नहाते नहाते एक बच्चा गहरी पानी में चले गया जिससे वह डूबने लगा, तभी नहा रहे दो दोस्तो ने आसपास लोगो को देख बचाओ बचाओ चिल्लाने लगे।

जिसके बाद आसपास में मौजूद लोगो द्वारा पानी में छलांग लगाकर पानी में डुबे बच्चे को बाहर निकाला गया पर वक्त ज्यादा हो जाने के कारण 16 वर्षीय बच्चे की सांस थम चुकी थी ।

इधर आसपास के लोगों के द्वारा घटना की सुचना 112 को दिया। 112 की टीम एवं बांकीमोंगरा थाना स्टाफ घटनास्थल पहुंचकर बच्चे को बांकीमोंगरा एसईसीएल अस्पताल लाया जहां चिकित्सक द्वारा बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया।

घटना लगभग 3 बजे की बताई जा रही है,,, मृतक 16 वर्ष का था जिसका नाम जसवीर सिंह पिता बबलू सिंह पता बांकीमोंगरा पुराना थाना की पीछे लाईन का है। इस दुखद घटना से क्षेत्र व मुहल्ले में मातम का माहौल पसर गया। देर शाम होने के वजह से बांकीमोंगरा पुलिस द्वारा शव को एसईसीएल हॉस्पिटल के मन्चूरी में रखा गया है सुबह पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया ।

Latest News

तंत्र-मंत्र के चक्कर में 2 बेटों की हत्या, पानी में कीटनाशक मिलाकर पिलाया और घोंट दिया गला ; मां समेत 4 को उम्रकैद

सक्ती (आधार स्तम्भ) :  अपने ही घर के 2 बेटों की तंत्र-मंत्र के चक्कर में हत्या करने वाले परिवार...

More Articles Like This

- Advertisement -