परिवार गया विदेश घूमने, घर में हो गई चोरी

Must Read

भिलाई(आधार स्तंभ) : भिलाई नगर निगम से जनसंपर्क अधिकारी के पद से रिटायर हो चुके अशोक पहाड़िया के सुपेला स्थित मकान में चोरी हो गई। चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अंदर अलमारी में रखे नगद और सोने-चांदी के जेवर सहित दो लाख रुपए से अधिक का माल पार कर दिया है।

नेहरू नगर भिलाई निवासी पंकज पाटनी ने मामले की शिकायत सुपेला थाने में दर्ज कराई है। उसने बताया कि अशोक पहाड़िया उसके ससुर हैं। वो पूरे परिवार के साथ 11 मार्च को विदेश गए हुए हैं। इस दौरान उनके सुपेला स्थित मकान में ताला लगा हुआ है। घर की देखरेख के लिए उन्होंने नरेश नाम के एक युवक को चौकीदारी के लिए रखा हुआ है। नरेश को चौकीदारी पर अशोक पहाड़िया के दोस्त कन्हैया साहू ने रखवाया है।

पंकज ने बताया कि नरेश रोज की तरह 4 अप्रैल की रात 9.30 बजे चौकीदारी के लिए जब अशोक पहाड़िया के घर पहुंचा, तो देखा कि घर के सामने के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। उसने तुरंत इसकी जानकारी कन्हैया साहू को जाकर दी। कन्हैया साहू तुरंत आए और देखा कि घर के बाहर लगे लोहे की मेन गेट का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो रूम में रखी अलमारी का ताला तोड़कर गहने और नगद निकाल लिए गए हैं। वहीं सारा सामान बिखरा पड़ा है।

सोने-चांदी के जेवर कर दिए पार

कन्हैया साहू ने तुरंत अशोक पहाड़िया को फोन कर चोरी के बारे में जानकारी दी। अशोक पहाड़िया को पत्नी प्रेमा पहाड़िया ने बताया कि उन्होंने आते समय अलमारी में 35 हजार रुपए नगद, सोने की दो अंगूठी, एक चेन, चांदी के 6 ग्लास, 6 चूड़ी रखे थे। उन्होंने बताया कि करीब दो लाख रुपए का सामान चोरी गया है। सुपेला पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest News

आदिवासी बालक आश्रम में कथित फर्जी एंट्री का खेल? 40 किमी दूर पदस्थ अधीक्षक को अतिरिक्त प्रभार… आखिर क्यों?

50 सीटर आश्रम में 34 बच्चों की एंट्री, करीब 15 बच्चों का घर पर रहने का दावा; अधीक्षक की...

More Articles Like This

- Advertisement -