बार बार बदला जा रहा विद्यालय का समय, शिक्षक/पालक/छात्र सब परेशान

Must Read

बार बार प्रयोग करने के बजाय आवश्यकता है कोई ठोस कदम उठाने की

कोरबा(आधार स्तंभ) : इस बार पड़ रही भीषण गर्मी की वजह से लगता है शिक्षा विभाग विद्यालय लगाने का समय तय नहीं कर पा रहा है। शायद यही वजह है कि विद्यालय का समय बार बार परिवर्तित किया जा रहा है।

ज्ञात हो कि इस माह की भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग द्वारा सभी शासकीय/अशासकीय विद्यालयों के समय में पहले ही दो बार परिवर्तन किया जा चुका है। किंतु आज फिर लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा प्रदेश के सभी विद्यालयों का समय पुनः परिवर्तित कर दिया गया है।

आज 03 अप्रैल को लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा जारी आदेश के आधार पर कल 04 अप्रैल से 30 अप्रैल तक विद्यालय का समय प्रातः 7 से 11 बजे तक निर्धारित किया गया है। जो विद्यालय दो पाली में संचालित होती हैं उनका समय प्रथम पाली प्रातः 7 से 11 बजे तथा द्वितीय पाली का समय 11 से 3 बजे तक रहेगा।

इसके पूर्व कोरबा जिलाशिक्षाधिकारी द्वारा 28 मार्च को आदेश जारी किया गया था जिसमें विद्यालय का समय प्रथम पाली का 7:30 से 11:30 व द्वितीय पाली का समय 11:30 से 4:30 निर्धारित किया गया था।

तत्पश्चात 01 अप्रैल को कोरबा जिलाशिक्षाधिकारी द्वारा संशोधित आदेश जारी करते हुए पुनः विद्यालय का समय परिवर्तित कर दोनों पाली को एक साथ लगाने का आदेश देते हुए विद्यालय का समय प्रातः 7:30 से 11:30 रखा गया था।

आज रायपुर से जारी आदेश के बाद कल 04 अप्रैल से विद्यालयों का समय प्रथम पाली प्रातः 7 से 11 व द्वितीय पाली 11 से 3 बजे तक लगेगा।

अब इसमें सोचने वाली बात यह है कि शिक्षा विभाग बच्चों को भीषण गर्मी से राहत पहुँचाने के उद्देश्य से विद्यालय का समय परिवर्तित कर रही है लेकिन द्वितीय पाली के बच्चे जो 11 बजे से 3 बजे तक विद्यालय में रहेंगे उनको इस भीषण गर्मी से कैसे राहत मिलेगी? 

शिक्षा विभाग को इस तरह बार बार प्रयोग करने के बजाय इस भीषण गर्मी से बच्चों को राहत दिलाने के लिए कोई ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।

Latest News

थाना जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड में मिले अज्ञात शव की हो गई पहचान एक आरोपी और चार विधि से...

मामले में जूटमिल पुलिस ने पहले ही हत्या के अपराध में एक आरोपी और चार विधि से संघर्षरत...

More Articles Like This

- Advertisement -