पिस्टलनुमा हथियार के साथ दो गिरफ्तार, भेजा गया रिमांड पर।।।।

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : साइबर सेल और थाना सिविल लाईन पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही की हैं। पुलिस द्वारा मुखबिर के सूचना पर देशी शराब दुकान रामपुर के पास दो व्यक्ति हैं जो नशे कि हालत मे है तथा उनके पास एक पिस्टलनुमा हथियार रखे है। तत्काल साइबर सेल कोरबा तथा थाना सिविल लाईन रामपुर की संयुक्त टीम बनाकर सूचना तस्दीक हेतु रवाना होकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया।

आरोपियों के नाम :–

मौके पर आरोपी मनोज यादव उर्फ भतखऊआ पिता स्व. श्यामरथ यादव उम्र 28 वर्ष निवासी सिंचाई कालोनी थाना सिविल लाईन रामपुर जिला- कोरबा तथा दिनेश सोनी पिता स्व. नेतालाल सोनी उम्र 37 वर्ष साकिन भदरापारा थाना बालको नगर कोरबा जिला कोरबा मिले।

अपराध की सूची :–

जोकि पूर्व मे गंभीर अपराधों के आरोपी है .जिसमे आरोपी मनोज यादव उर्फ भतखऊआ चौकी मानिकपुर मैं हत्या के मामले मे आजीवन कारावास का सजायाप्ति है जो कि बिलासपुर सेंट्रल जेल से जमानत पर है।

जप्त हथियार : —

आरोपी के  कब्जे से 01 नग लोहे का पिस्टलनुमा 7.65 एमएम का देशी हथियार तथा 04 नग जिंदा कारतूस मिला।

अपराध हेतु धाराएं :—

जिसके संबंध मे आरोपियों का कृत्य उपरोक्त अपराध धारा सदर का सबुत पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 216/2024 धारा 25 आर्मस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।

Latest News

खेत में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, क्षेत्र में दहशत का माहौल

उरगा (आधार स्तंभ) : अर्धनग्न अवस्था में अज्ञात व्यक्ति की खेत में मिली लाश। हत्या कर खेत में फेंकने...

More Articles Like This

- Advertisement -