बीजेपी और आर एस एस से खतरा, एस पी को लिखा पत्र

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : युवा कांग्रेस कोरबा के जिला महासचिव आशीष गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी को एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने बताया कि आरएसएस और बीजेपी द्वारा उसके खिलाफ झूठी शिकायतें कर उसे विभिन्न मामलों में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है।

उसका कहना है कि कांग्रेस पार्टी का सेवक होने के नाते भारतीय जनता पार्टी के विरुद्ध अनेक राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसी का बदला लेने के इरादे से इसे आपराधिक मामलों के षड्यंत्र रचकर उसे झूठे तरीके से फंसाया जा रहा है। इसके चलते उसका भविष्य अंधकारमय प्रतीत हो रहा है। गुप्ता ने एसपी से इन मामलों की बारीकी से जांच कराने और उसे अपना संरक्षण प्रदान कर भय मुक्त करने की गुजारिश एसपी से की है।

आशीष गुप्ता ने अपने पत्र में लिखा है कि बिना कोई दोष इन झूठे मामलों के कारण वह काफी आहत और परेशान हैं। यही वजह है जो एसपी से निवेदन किया है कि उसके विरुद्ध किसी भी प्रकार की शिकायत हो, उसे सूक्ष्म अन्वेषण व समुचित जांच के पश्चात् ही किसी प्रकार की कार्यवाई की जाए। गुप्ता ने यह भी लिखा है कि मेरे विरुद्ध अपराधिक मामले दर्ज हो जाने से मेरा पूरा करियर समाप्त हो जाएगा और मेरा पूरा भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। मैं अपने छात्र जीवन से ही राजनीति में रुची रखता हूं। इसी रूची से राजनीतिक परिवेश में हूं। पर कभी किसी भी आपराधिक मामले में संलिप्त नहीं रहा। इसके बावजूद भी मुझे कोतवाली कोरबा में मुझे घंटो बिठाया जाता है। जिसके फलस्वरूप मुझे शारिरिक, मानसिकत व आर्थिक रूप से क्षति पहुंचाई जा रही है। जिससे मेरा भविष्य अंधकारमय होता दिख रहा है। गुप्ता ने एसपी से संरक्षण एवम सहायता प्रदान करने का आग्रह किया है। उन्होंने मांग की है कि थाना प्रभारियों द्वारा उसके विरुद्ध की जा रही शिकायतों व अपराधों पर होने वाले कार्यवाही की फाइलों का सूक्ष्म जाँच कराई जाए। साथ ही आशीष गुप्ता ने संबधित पुलिस थाना प्रभारियों को समुचित निर्देश करते हुए संरक्षण और सहायता प्रदान करने की गुजारिश एसपी से की है।

Latest News

चक्रवात ‘अनर्ब’ के अलर्ट पर जिलों में अलग-अलग फैसले: कहीं एक दिन – कहीं दो दिन स्कूल बंद, तो कोरबा और रायपुर में शिक्षकों...

एक ही मौसम चेतावनी पर प्रशासनिक निर्णयों में दिखा अंतर, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित लेकिन शिक्षकों...

More Articles Like This

- Advertisement -