पुत्र ने घोंटा पिता का गला, पिता के कारण पत्नी के मायके चले जाने से था रुष्ट

Must Read

कोरबा : कोरबा के हरदी बाजार थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने पिता का गला घोंट दिया। आरोपी के पिता और बहू के बीच आए दिन विवाद होता था। इससे तंग आकर बहू होली के दिन मायके चली गई। इसके चलते बेटा भड़क गया और उसने पिता की हत्या कर दी। मामला हरदी बाजार थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, गुमिया गांव निवासी गिरधारी लाल (41) और उसका बेटा नर्मदा कुमार होली के दूसरे दिन शराब के नशे में थे। आरोप है कि देर शाम नर्मदा ने गिरधारी का गला घोंट दिया। फिर शव को कमरे में बिस्तर पर रख दिया और दरवाजा बंद कर गांव में घूमने चला गया।

रात को घर लौटा तो मां से बोला पिता को खाना दे दो

नर्मदा रात को घर लौटा तो मां से बोला कि पिता जी खाना दे दो। जब मां अंदर गई देखा पति का शव बिस्तर पर पड़ा है। इसके बाद वह चीखती हुई बाहर आई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी एकत्र हो गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी।

आरोपी ने पुलिस को किया गुमराह

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पूछताछ में आरोपी बेटा पुलिस को गुमराह करता रहा। इसके बाद जब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई तो उसमें गिरधाली लाल की मौत गला घोंटने से होने का पता चला। जांच के दौरान पता चला कि गिरधारी का उसकी बहू से अक्सर विवाद होता था। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही कर रही है।

Latest News

कल्चुरी कालखंड की पुरा संपदा देती है इतिहास को दृष्टि, सदियों पहले वास्तु और निर्माण कला थी काफी एडवांस

  कोरबा(आधार स्तम्भ) :  जिले का प्राचीन धरोहर अतीत वैभव, स्थापत्य कला और सांस्कृतिक समृद्धि के मामले में काफी गौरवशाली...

More Articles Like This

- Advertisement -