पेड न्यूज,राजनीतिक विज्ञापन सहित सोशल मीडिया पर चुनावी प्रचार को चिन्हिंत करने के संबंध में दी गई जानकारी

Must Read

मीडिया अनुप्रमाणन एवं मॉनिटरिंग समिति के सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

कोरबा(आधार स्तंभ) : लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारियों के संबंध में आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के निर्देशन में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय मीडिया अनुप्रमाणन एवं मॉनिटरिंग समिति एवं एमसीएमसी कमिटी के सदस्यों का प्रशिक्षण आयोजित हुई। मास्टर ट्रेनर्स श्री श्रीकांत वर्मा एवं डॉ. एम.एम.जोशी द्वारा समिति के सदस्यों को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के लिये भारत निर्वाचन आयोग के मार्गदर्शी बिन्दुओं के अनुरूप आदर्श आचार संहिता, राजनीतिक विज्ञापन, पेड न्यूज, सोशल मीडिया आदि के माध्यम से प्रचार प्रसार हेतु मापदंड की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही मीडिया प्रमाणन के संबंध में सर्वाेच्च न्यायालय व निर्वाचन आयोग के निर्देश, प्रमाणन के आधार, समिति का अधिकार क्षेत्र, मीडिया प्रमाणन की आवश्यकता, मीडिया निगरानी, पेड न्यूज, फेक न्यूज सहित अन्य विषय पर जानकारी दी गई। इस अवसर पर नोडल अधिकारी एमसीएमसी श्री कमलज्योति जाहिरे, सदस्य श्री विनोद सिंह, डॉ. एम. महतो, प्रभारी अधिकारी श्री भागवत साहू, श्री राजकुमार अग्रवाल, श्री सुरेश कंवर आदि उपस्थित थे।

Latest News

कोरबा मंडल कार्यकारिणी सदस्य कविता सोनी ने तोडी शब्द मर्यादा, थू-थू करते हुए लोग उनके सोच पर उठा रहें है सवाल

कोरबा(आधार स्तंभ) :  कोरबा जिले के रजगामार क्षेत्र की एक 7 वर्षीय मासूम बेटी के साथ निर्दयता करने, उसे...

More Articles Like This

- Advertisement -