मामला रफा दफा करने मांगे 50000, आरक्षक निलंबित

Must Read

कटघोरा(आधार स्तंभ) : कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कटघोरा थाने में पदस्थ एक आरक्षक को निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार आरक्षक पर आरोप है कि उसने एक व्यक्ति से मामला रफा-दफा करने के एवज में 50 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी।

कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने जन सूचना के तहत मिली शिकायत के आधार पर शिकायत को प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर आरक्षक को निलंबित कर दिया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा उठाए गए इस कठोर कदम से महकमें में हड़कंप मच गया है।

Latest News

गेवरा खदान में भू-विस्थापित श्रमिकों का हल्ला बोल, छह घंटे कामकाज ठप

अजय जायसवाल के नेतृत्व में विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे श्रमिक, 29 अक्टूबर को SECL प्रबंधन के...

More Articles Like This

- Advertisement -