प्रतिबंधित नशीली टेबलेट जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Must Read

रायपुर(आधार स्तंभ) : राजधानी के माना कैम्प थाना क्षेत्रांतर्गत बनरसी नहर के पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बेचते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। वहीं गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जांच की जा रही हैं।

पुलिस ने बताया कि थाना माना पुलिस की टीम द्वारा माना कैम्प क्षेत्रांतर्गत बनरसी नहर पुलिया के पास आरोपी टीटू ऊर्फ मोहम्मद ऐहतेशामुद्दीन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 126 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाइट्रोसन-10 जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध थाना माना कैम्प में अपराध क्रमांक 25/2024 धारा 22(ख) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

Latest News

थाना जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड में मिले अज्ञात शव की हो गई पहचान एक आरोपी और चार विधि से...

मामले में जूटमिल पुलिस ने पहले ही हत्या के अपराध में एक आरोपी और चार विधि से संघर्षरत...

More Articles Like This

- Advertisement -