बड़े पैमाने पर महुआ शराब जप्त, आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ आबकारी विभाग की टीम मुहिम चला रही है। इसी कड़ी में एक महिला को पकड़ा गया है, जो शातिराना तरीके से महुआ शराब बनाकर गांव से दूर झाड़ियां में उसे छुपा कर रख दी थी ताकि आबकारी विभाग को इसकी भनक न लगे। लेकिन आबकारी विभाग की टीम को मुखबिर नेटवर्क के माध्यम से सूचना मिल गई। टीम ने जब मौके पर छापा मारकर तलाशी ली तो उनके होश उड़ गए। झाड़ियां में बड़े पैमाने पर अवैध महुआ शराब का जखीरा था। महिला के कब्जे से 40 लीटर महुआ शराब व बड़े पैमाने पर महुआ पास जप्त कर महिला के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग के वरिष्ठ अफसर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम भलपहरी गांव निवासी समरी बाई अपने गांव के ही झाड़ियां में बड़े पैमाने पर अवैध शराब बनाकर जखीरा को छुपा कर रखी है। सूचना पर आबकारी उप निरीक्षक डॉ. सुकांत पांडे, दीपमाला नागदेव, मुख्य आरक्षक अजय तिवारी, दसराम सिदार, प्रजेश सिंह, कुंदन चंद्रा सहित आबकारी विभाग की टीम ने मौके पर छापामार की कार्रवाई की। घर पर विभाग की टीम को कुछ तो नहीं मिला लेकिन जब आबकारी की टीम ने खेतो से लगे झाड़ियां में जब तलाशी ली तो मौके पर एक बोरी में लगभग 40 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया साथ ही बड़े पैमाने पर महुआ पास को मौके पर ही नष्ट किया गया। महिला के खिलाफ आबकारी विभाग ने 34 दो आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर उसे गिरफ्तार कर लिया है

Latest News

थाना जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड में मिले अज्ञात शव की हो गई पहचान एक आरोपी और चार विधि से...

मामले में जूटमिल पुलिस ने पहले ही हत्या के अपराध में एक आरोपी और चार विधि से संघर्षरत...

More Articles Like This

- Advertisement -