80 वर्षीय वृद्धा को नहीं मिल पा रहा शासकीय योजनाओं का लाभ

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ)। उम्र के इस पड़ाव में सरकारी योजनाओं का लाभ 80 वर्षीय वृद्धा को ना मिलना काफी दुखद हैं.कारण यह बताया जा रहा हैं कि उसका आधार कार्ड नहीं बन पा रहा हैं.
मिली जानकारी के अनुसार कोरबा जिला के विकास खण्ड करतला के ग्राम करतला निवासी स्वर्गीय तेल सिंग की पत्नी मनमेत बाई उम्र 80 वर्ष
जिसका इस दुनिया में कोई नही हैं और किसी तरह से अपना जीवन यापन कर रही हैं.बताया जा रहा हैं कि उसे किसी भी प्रकार की शासकीय योजनाओं का लाभ इसलिए नहीं मिल पा रहा हैं कि उसका आधार कार्ड नहीं बन पा रहा हैं. आधार कॉर्ड न बन पाने की मुख्य वजह यह बताई जा रही हैं कि उम्र दराज होने के कारण इनके हाथ की लकीर,आंख की पुतली को आधार मशीन स्कैन नहीं कर पा रही हैं जिसके कारण वृद्ध महिला का आधार कार्ड नहीं बन पा रहा हैं।आधार कार्ड नहीं बन पाने के कारण पिछले 5 साल से इनको सोसाइटी से राशन नहीं मिल पा रहा हैं ,साथ ही शासन के किसी भी योजना का लाभ नहीं उठा पा रही हैं। आवश्यकता इस बात की हैं कि शासन प्रशासन द्वारा ऐसे वृद्ध और असहाय जनों के लिए कोई रास्ता निकलना चाहिए ताकि इनका जीवन यापन चल सके.समाजसेवी संगठनों को भी ऐसे निसहाय लोगो की मदद के लिए आगे आना चाहिए.

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -