7 नर, 11 मादा व 9 शावक समेत गजानन कर रहा हैं अबाध विचरण

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) : 9 शावकों के साथ 31 हाथियों के दल ने वनमंडल कोरबा अंतर्गत कुदमुरा जंगल के कक्ष क्रमांक पी-1140 में डेरा डाल दिया है जिससे ग्रामीणों को खतरा बढ़ गया है। हाथियों का यह दल रायगढ़ जिले के छाल रेंज के हाटी परिसर से आया है जिसमें 7 नर, 11 मादा व 9 शावक शामिल हैं। बड़ी संख्या में हाथियों के क्षेत्र में विचरण करने से ग्रामीण दहशत में हैं वहीं वन विभाग द्वारा लगातार हाथियों की निगरानी की जा रही है। वन अमला मौके पर पहुंचकर हाथियों की हर गतिविधियों की जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दे रहे हैं। वहीं जंगल से लगे गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सावधान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों से कहा जा रहा है कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में हाथी घूम रहे हैं, अत: वे इनसे दूरी बनाए रखें।उधर कटघोरा वनमंडल के केंदई, जटगा व एतमानगर वन परिक्षेत्र में हाथी समस्या लगातार बनी हुई है। यहां के जंगलों में बड़ी संख्या में हाथी लगातार विचरण कर रहे हैं। हाथियों के विचरण से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -