जांजगीर चांपा में स्कूटी-बाइक की टक्कर, एक मौत…पामगढ़ से कोसला गांव लौट रहा था, तीन लोग घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज

Must Read

जांजगीर चांपा (आधार स्तंभ)  :  जिले के पामगढ़ इलाके में शनिवार शाम कोसला-भदरा मार्ग स्थित कोसाबाड़ी के पास स्कूटी और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जिसकी पहचान अजीत कश्यप (25) के रूप में हुई है। वो उमेंद्र पटेल और उसके बेटे शंकर पटेल के साथ पामगढ़ से अपने गांव कोसला लौट रहा था।

दूसरी तरफ, पनगांव निवासी युवराज साहू (28) स्कूटी से भदरा गांव के साप्ताहिक बाजार में सब्जी बेचने जा रहा था। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। अजित कश्यप को सिर पर गंभीर चोट आई। बाइक पर सवार उमेंद्र पटेल, शंकर पटेल और स्कूटी चला रहे युवराज साहू भी घायल हो गए।

युवराज साहू स्कूटी से भदरा गांव के साप्ताहिक बाजार में सब्जी बेचने जा रहा था।

बिलासपुर सिम्स में मृत घोषित

सभी घायलों को पहले सीएचसी अस्पताल पामगढ़ ले जाया गया। अजीत की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बिलासपुर सिम्स अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों का सीएचसी में इलाज जारी है। पामगढ़ थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा के अनुसार, सूचक के आने पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest News

BSNL कार्यालय में चल रहे अवैध जुए का भंडाफोड़,चार लोगों को पुलिस टीम ने पकड़ा

महासमुंद, (आधार स्तम्भ) : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय...

More Articles Like This

- Advertisement -