छत्तीसगढ़ में 31 नक्सली ढेर : केंद्रीय गृहमंत्री ने जवानों को दी बधाई

Must Read

रायपुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ा नक्सली मुठभेड़ हुआ, जिसमें सुरक्षाबलों ने 31 नक्सलियों को ढेर किया है. जवानों की इस कामयाबी पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जवानों की तारीफ करते हुए बधाई दी है, उन्होंने कहा कि नक्सल मुक्त भारत बनाने की दिशा में सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ी सफलता हासिल की है. शाह ने मिशन 2026 संकल्प को दोहराते हुए कहा कि 31 मार्च 2026 से पहले हम देश से नक्सलवाद को जड़ से समाप्त कर देंगे.

केंद्रीय गृहमंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने X पर लिखा है कि “नक्सल मुक्त भारत बनाने की दिशा में सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ी सफलता हासिल की है। इस ऑपरेशन में 31 नक्सलियों को ढेर करने के साथ ही भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गयी है।

मानवता विरोधी नक्सलवाद को समाप्त करने में आज हमने अपने दो बहादुर जवानों को खोया है। यह देश इन वीरों का सदा ऋणी रहेगा। शहीद जवानों के परिजनों के प्रति भावपूर्ण संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ। साथ ही पुनः यह संकल्प दोहराता हूँ कि 31 मार्च 2026 से पहले हम देश से नक्सलवाद को जड़ से समाप्त कर देंगे, ताकि देश के किसी भी नागरिक को इसके कारण अपनी जान न गँवानी पड़े।”

Latest News

सेवा संकल्प अभियान पर सवाल! जनपद पंचायत करतला कार्यालय में ही गंदगी का अंबार, बदहाल शौचालय खोल रहा स्वच्छता की पोल

खुद के कार्यालय की सफाई नहीं, गांवों में स्वच्छता का संदेश देने निकले जनप्रतिनिधि! उपाध्यक्ष मनोज झा के अभियान...

More Articles Like This

- Advertisement -