20 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब, गांव में ब्लैकआउट, बिजली विभाग के अधिकारी नही ले रहे सुध, महिलाओं को पानी की समस्या

Must Read

 

20 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब, गांव में ब्लैकआउट, बिजली विभाग के अधिकारी नही ले रहे सुध, महिलाओं को पानी की समस्या।

 

करतला(आधार स्तंभ) : करतला विद्युत वितरण केन्द्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बेहरचुंवा के आश्रित ग्राम दैहानभांठा में विगत 20 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है जिसकी वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। बिजली नही होने से ग्रामीणों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गांव की महिलाओं ने बताया कि पीने के पानी के लिए उन्हें दर दर भटकना पड़ रहा है। वही रात्रि के समय बच्चों पर जहरीले जीव जंतुओं का खतरा भी मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने बताया की भीषण गर्मी की वजह से हलाकन है।

16 जुलाई को सौंपा कलेक्टर को ज्ञापन ।ग्रामीणों ने बिजली समस्या के निराकरण के लिए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है उसके बाद भी कोई कार्यवाही नही होना जिला प्रशासन की निष्क्रियता को दर्शाता है।बिजली विभाग के अधिकारी नही सुनते बात ।

ग्रामीणों ने बताया की बिजली विभाग के अधिकारियों को इस सम्बन्ध में कई बार अवगत कराया गया है परंतु सैकड़ों की संख्या में आबादी वाले इस इस गांव की परेशानी सुनने को कोई तैयार नहीं है। 20 दिनों से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी ट्रांसफार्मर न लगाना बिजली विभाग के अधिकारियों की उदासीनता को दर्शाता है। ग्रामीणों की मानें तो केबल तार भी काफ़ी लंबे समय से बदला नही गया है जिसकी वजह से आए दिन ट्रांसफार्मर में आए दिन समस्याएं आते रहती है।

रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया को किया सूचित !ग्रामीणों की मानें तो उन्होंने अपने क्षेत्र के विधायक फूलसिंह राठिया को भी मामले की जानकारी दी है परंतु अभी तक क्षेत्र की समस्या दूर नही हो सकी है। 20 दिनों से ग्रामीण बिना बिजली पानी के परेशान है।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -