छेड़ छाड़ करने वाले आरोपी को किया गया सलाखों के पीछे

Must Read

 

डभरा (आधार स्तंभ) : प्रार्थिया 15.11.2024 को सुबह 07:00 बजे अपने घर मे खाना बना रही थी, इसकी लड़की घर आंगन में थी प्रार्थिया की बेटी इसे आकर बतायी कि सुन्दर साय महेश्वरी द्वारा बेईज्जती करने के नियत से नाबालिक बालिका के हाथ बाह, सीना को जबरदस्ती पकड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही थाना डभरा पुलिस द्वारा माननीय पुलिस अधीक्षक महोदय को सूचना दी गई श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु. से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री रमा पटेल (रा.पु.से.), एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर/डभरा अंजली गुप्ता (रा.पु.से.) द्वारा महिला/बालिका संबंधी अपराध में त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त होने पर थाना डभरा पुलिस स्टाफ द्वारा तत्काल आरोपी सुन्दर साय महेश्वरी पिता ननकू उम्र 60 वर्ष,थाना डभरा  को दिनांक 16.11.2024 को गिरफ्तार कर आरोपी के बिरुद्ध अपराध क्रमांक 417/2024,जिला सक्ती,धारा 74 बीएनएस 8 पाक्सो एक्ट,माननीय न्यायालय पेश किया गया।   

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण राजपूत के नेतृत्व में उनि. सी.एम मालाकार, प्र.आर. हेमंत राठौर, आर. मानसिंह कुर्रे का विशेष योगदान रहा। 

Latest News

चक्रवात ‘अनर्ब’ के अलर्ट पर जिलों में अलग-अलग फैसले: कहीं एक दिन – कहीं दो दिन स्कूल बंद, तो कोरबा और रायपुर में शिक्षकों...

एक ही मौसम चेतावनी पर प्रशासनिक निर्णयों में दिखा अंतर, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित लेकिन शिक्षकों...

More Articles Like This

- Advertisement -