मुड़ापार के बाजार में लगी आग, फुटपाथ की दुकानें खाक

Must Read

कोरबा(आधार स्तम्भ) :  एसईसीएल, कोरबा के मुड़ापार स्थित मुख्य अस्पताल के समीप संचालित साप्ताहिक बाजार में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने फुटपाथ पर स्थित कई दुकानों को चपेट में ले लिया। दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गई हैं।

जानकारी के मुताबिक SECL अस्पताल के पास फुटपाथ पर रोज की तरह दुकानें सजी हुई थीं। सोमवार को यहां का साप्ताहिक बाजार भरा था। बाजार के शुरुआती छोर प्रवेश मार्ग की तरफ फुटपाथ पर लगी दुकानों में से एक दुकान से अचानक धुआं और लपटें उठने लगीं। इससे पहले कि आस-पास के लोग कुछ समझ कर आग पर काबू पाते, सूखी लकड़ियों और दुकानों में रखे सामान के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते दुकानों का सारा सामान राख में तब्दील हो गया। इस दौरान यहां अफ़रा-तफरी का माहौल रहा। सूचना पर मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। अग्निशमन दल ने आग पर काबू पाया,तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

Latest News

कोरबा में स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ाई निगरानी

कोरबा(आधार स्तंभ)  :   जिले में स्वाइन फ्लू के लगातार सामने आ रहे मामलों के बीच अब स्क्रब टाइफस को...

More Articles Like This

- Advertisement -