19 वर्षीय नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके में फैली सनसनी…

Must Read

जांजगीर-चांपा (आधार स्तम्भ) :  जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां नगर पंचायत राहौद में एक नवविवाहित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका का नाम अंजलि निर्मलकर 19 वर्ष बताया जा रहा है, जो धर्मेंद्र निर्मलकर की पत्नी थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मामले की सूचना मिलते ही शिवरीनारायण पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है और परिजनों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Latest News

आईसेक्ट बम्हनिडीह मे शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम से सम्पन्न

जांजगीर चाम्पा (आधार स्तंभ) : आईसेक्ट कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र बम्हनिडीह नगर पंचायत मे 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस समारोह...

More Articles Like This

- Advertisement -