भारतीय पशु बोर्ड नई दिल्ली के सदस्य राम के रघुवंशी ने किया केंदई गौशाला का अवलोकन

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) :  भारतीय पशु कल्याण बोर्ड नई दिल्ली के सदस्य राम के रघुवंशी ने आज केंदई गौशाला का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने गौमूत्र निर्माण और गोबर से उपयोगी उत्पाद के सम्बंध में गौशाला सदस्यों के साथ चर्चा की।

भारतीय पशु कल्याण बोर्ड के सदस्य राम के रघुवंशी द्वारा स्वामी भजानंद आश्रम स्थित गौशाला में पशुओं के प्रबंधन और संचालन को करीब से देखा और सदस्यों से इसके संबंध में जानकारी ली। उन्होंने आश्रम में स्थित वनवासी आश्रम का भी अवलोकन किया। इस दौरान उप संचालक पशु चिकित्सा एवं कल्याण एस पी सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

पशु कल्याण बोर्ड के सदस्य रघुवंशी द्वारा जिला प्रशासन एवं जिले में स्थित गौशाला के अध्यक्षों एवम प्रबंधन समिति ,पशुधन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक 9 सितंबर को 11 बजे कलेक्ट्रेट में रखी गई है जिसमे पशु कल्याण एवं पशु प्रबंधन पर चर्चा की जायेगी l

Latest News

गौशाला में शादी का ढोंग रचा, पीड़ित परिवार ने बताया-शादी के नाम कई युवतियों की जिंदगी से खेल चुका है 🫵🏻 सारंगढ़ थाना में...

  कोरबा-कटघोरा(आधार स्तम्भ) :  कोरबा जिले के कटघोरा का भाजपा नेता और भाजयुमो में पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य चिंटू...

More Articles Like This

- Advertisement -