बालिका गृह में एक नाबालिग किशोरी ने की आत्महत्या

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ )  :  छत्तीसगढ़ के कोरबा में रामपुर बालिका गृह में एक 16 साल की किशोरी ने बाथरुम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की सूचना बालिका गृह के प्रबंधन ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी, जो मौके पर पहुंची और आगे की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि नाबालिग ने यह कदम क्यों उठाया, यह बात अब तक सामने नहीं आई है। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतार कर पीएम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेजा है। एएसपी यूबीएस चौहान ने बताया कि बालिका गृह में बालिका ने टॉयलेट में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

इस घटना के बाद बालिका गृह के प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन की ओर से कोई बयान नहीं आया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा।

इस घटना ने एक बार फिर से बालिका गृहों में सुरक्षा और देखभाल की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी है कि बालिका गृहों में सुरक्षा और देखभाल की व्यवस्था को मजबूत किया जाए।

 

Latest News

पिकअप के सीक्रेट चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 4 करोड़ रुपये कैश, दुर्ग में पुलिस ने पकड़ा, 2 हिरासत में

दुर्ग(आधार स्तंभ) :  दुर्ग जिले में पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं।...

More Articles Like This

- Advertisement -