Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) :   बालको वन परिक्षेत्र में एक दंतैल हाथी के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं। शनिवार को अगरबाहर और माखुरपानी क्षेत्र में हाथी का आतंक देखा गया था, जिसके बाद वह चुईया-भटगांव और परसाखोला क्षेत्र में पहुंच गया है। आसपास के जंगलों में विचरण कर रहा है।

रेंजर जयंत सरकार ने हाई अलर्ट जारी कर आसपास के गांव के ग्रामीणों से जंगल न जाने की अपील की है। गांव में मुनादी करायी जा रही है ताकि लोग सावधान और सतर्क रहें।

ग्रामीणों को सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग ने अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है। हाथी के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है, लोग अपने घरों में सुरक्षित रहने की सलाह दी जा रही है।

वन विभाग की टीम हाथी की निगरानी कर रही है और उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाने की कोशिश कर रही है। ग्रामीणों से अनुरोध किया गया है कि वे हाथी के पास न जाएं और अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें।

Latest News

आईसेक्ट बम्हनिडीह मे शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम से सम्पन्न

जांजगीर चाम्पा (आधार स्तंभ) : आईसेक्ट कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र बम्हनिडीह नगर पंचायत मे 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस समारोह...

More Articles Like This

- Advertisement -