14 साल के बच्चे को आया हार्ट अटैक, मौत; सुबह मैदान पर खलने गया था फुटबॉल

Must Read

सुकमा (आधार स्तंभ) :   जिले में एक 14 साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि नाबालिग 23 नवंबर की सुबह फुटबॉल खेलने गया हुआ था। वहां वॉर्मअप करते वक्त नीचे गिर गया। जिसे अस्पताल लेकर आए। जहां इलाज के पहले ही उसने दम तोड़ दिया। मामला छिंदगढ़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बच्चे का नाम मोहम्मद फैजल (14) है। ये छिंदगढ़ स्थित आत्मानंद स्कूल में 9वीं कक्षा का छात्र था। पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बेहद सक्रिय था।

हाल ही में आयोजित बस्तर ओलंपिक प्रतियोगिता में उसने मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। नियमित अभ्यास, फिटनेस पर ध्यान और अनुशासन, यही उसकी पहचान थी।

सुबह फीट था, अचानक नीचे गिर गया

23 नवंबर को भी वह रोज की तरह समय पर मैदान पहुंचा था। जहां खेलने से पहले ही अचानक नीचे जमीन पर गिर गया। मैदान के पास मौजूद लोग उसे अस्पताल लेकर गए।

फैजल के साथ खेलने वाले बच्चों ने बताया कि फैजल पूरी तरह से फिट दिख रहा था। वह रोज सबसे पहले आता था, दौड़ता था, एक्सरसाइज करता था।

जांच में जुटी पुलिस

बच्चे को कभी सांस फूलने या कमजोरी की कोई शिकायत नहीं थी। वहीं डॉक्टर्स का कहना है कि प्राथमिक तौर पर यह हार्ट अटैक लग रहा है। लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह का पता चलेगा। वहीं पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।

Latest News

सेवा संकल्प अभियान पर सवाल! जनपद पंचायत करतला कार्यालय में ही गंदगी का अंबार, बदहाल शौचालय खोल रहा स्वच्छता की पोल

खुद के कार्यालय की सफाई नहीं, गांवों में स्वच्छता का संदेश देने निकले जनप्रतिनिधि! उपाध्यक्ष मनोज झा के अभियान...

More Articles Like This

- Advertisement -